'आजादी का अमृत महोत्सव' के खास मौके पर, 15 अगस्त 2022 की थीम क्या है?

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 2022 का थीम, इंडिपेंडेंस डे 2022 का थीम ?



भारत आजादी के 75 साल पूरे होने के खास मौके पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है।

75 वें स्वतंत्रता दिवस  का थीम है "नेशन फर्स्ट हमेशा फर्स्ट"  इस दिवस पर  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से देशवासियों को संबोधित करेंगे। 

स्वतंत्रता दिवस हमारे भारत के राष्ट्रीय त्योहारों में से एक है।

इस दिन राष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्रता समारोह का आयोजन राजधानी दिल्ली में किया जाता है। इस दिन दिल्ली में प्रधानमंत्री जी द्वारा लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। जिसे देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग एकत्रित होकर अपने - अपने हाथों में तिरंगे को फहराते हैं, और राष्ट्रीय गान गाने के साथ सैनिक द्वारा बाजो, प्यानो की स्वर-लहरी कर समारोह में 21 तोपों की सलामी दी जाती है और सशस्त्र बलों द्वारा परेड भी निकाली जाती है, जिसमें प्रधानमंत्री जी द्वारा जनता को संबोधित कर एकजुट होकर राष्ट्रीय की स्वतंत्रता को बरकरार रखने के लिए भाषण देकर प्रेरित किया जाता है।


15 अगस्त हमारे देश का एक राष्ट्रीय पर्व है जिसे हम स्वतंत्रता दिवस के रूप में हर वर्ष बड़ी ही धूमधाम से हर वर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं।

15 अगस्त सन 1947 में हमारा देश 200 वर्षों बाद अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी से पूरी तरह आजाद हो गया था। जिसके आजाद होने के पीछे हमारे देश के बहुत से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान की अहम भूमिका है जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश की आजादी के लिए खुद को इस देश के लिए निछावर कर दिया।ऐसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों की इस निस्वार्थ देशभक्ति को याद करें उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर हम सभी देशवासियों द्वारा हर वर्ष देश की आजादी के दिन याद करके बड़े ही सम्मान के साथ अपने राष्ट्रीय ध्वज को विद्यालयों, कॉलेजो बैंक एवं कार्यालयों में फहराया जाता है।15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से मुक्त होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। 14 और 15 की मध्यरात्रि को कई विद्रोह के बाद भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। हमें स्वतंत्र हुए आज पूरे 75 वर्ष हो गए हैं। हमारा भारत  200 वर्ष तक अंग्रेजों के अधीन था। इसके बाद हमारे देश में आजादी के लिए काफी लड़ाई लड़ी गई जिसमें बहुत से महापुरुषों ने अपना बलिदान दिया और भारत को एक स्वतंत्र देश बनाया इस वर्ष  हम स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। 


स्वतंत्रता दिवस का महत्व 

15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करता है। यह लोगों को एकजुट करता है और उन्हें यह महसूस कराता है कि हम एक राष्ट्र हैं जहां कई अलग-अलग भाषाएं धर्म और संस्कृतिक मूल्य हैं। अनेकता में एकता  भारत का प्रमुख  सारतत्व और शक्ति है। हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करते हैं,जहां सत्ता आम आदमी के हाथ में है। हर साल 15 अगस्त को हम उस दिन को मनाते हैं जब हम एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गए हैं जिसका अर्थ है कि हम खुद पर शासन करने के लिए स्वतंत्र थे और किसी और के द्वारा शासित नहीं थे।

  

मैं हिंदू हूं तू मुस्लिम है, 

है दोनों इंसान,

ला मैं तेरी गीता पढ़ लूं तू पढ़ ले मेरा कुरान,

इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर,

हे मेरा बस एक ही अरमान,

एक थाली मैं खाना खाए सारा हिंदुस्तान!!

जय हिंद !.......जय भारत!.......


स्वतंत्रता दिवस के नाम कुछ पंक्तियां 

अंत में अपने देश की आजादी  में योगदान देने वाले उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बिस्मिल्लाह साहब की पंक्तियांकुछ इस प्रकार है।
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है।


बिस्मिल्लाह साहब की इन पंक्तियों  की शक्ति देखिए की यह सदियों के गुलाम भारतीयों के हृदय में स्वतंत्रता की लहर दौड़ा बैठी, शायद यह इन जैसी  कई कविताओं का जादू था या आजाद हिंद मैं सांस लेने की तड़प, आजादी की आग इस देश को आजाद बना बैठी, कितना साहस था उन शहीदों में जो अपनी जान की बाजी लगाकर हमें आजाद कर गए, आज 75 साल बाद भी यह ना हम जान पाए और ना आप, बस रह गई उनकी वीरता की कहानियां जो आज भी रूह   कंपा देती है मरी हुई देश भक्ति जगा देती है, स्वतंत्रता की अहमियत बता देती है।

"नेशन फर्स्ट हमेशा फर्स्ट" 

Nation First Hamesha First

Post a Comment

1 Comments