Karwa Chauth 2022 Mistakes : करवा चौथ व्रत पर सुहागिन औरतें गलती से भी नहीं करें ये पांच काम,अगर किए तो रह जाएंगी व्रत के फल से वंचित....

Karwa chauth 2022 Mistakes


करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा शास्त्रों में करवा चौथ के दिन कुछ कार्य करने की मनाही होती है। इससे व्रत का प्रभाव कम हो जाता है और महिलाओं को पूर्ण फल नहीं प्राप्त हो पाता.

Karwa Chauth 2022 Mistakes: अखंड सौभाग्यवती और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए सुहागिन औरतें हर साल कार्तिक माह में करवा चौथ का व्रत अवश्य रखती हैं। यह निर्जला व्रत सूर्योदय से चंद्रोदय तक होता है। पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए विवाहित महिलाएं यह व्रत पूरे विधि विधान से रखती हैं। इसलिए इस दिन कुछ ऐसे कार्य होते हैं जो सुहागिन औरतों को नहीं करना चाहिए, वरना व्रत व्यर्थ चला जाता है। शास्त्रों में करवा चौथ के दिन कुछ कार्य करने की मनाही होती है।इससे व्रत का प्रभाव कम हो जाता है और महिलाओं को पूर्ण फल नहीं मिल पाता।आइए जानते हैं करवा चौथ पर कौनसे कार्य नहीं करना चाहिए।

कब है करवा चौथ व्रत? तारीख और शुभ मुहूर्त...


13 अक्टूबर 2022 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा इस साल करवा चौथ की पूजा का समय श्याम 6:01 से रात 7:15 तक रहेगा वही चांद निकलने का समय 8:19 होगा।

करवा चौथ के दिन सुहागिनों को नहीं करना चाहिए यह काम...

  • देर तक ना सोएं

करवा चौथ व्रत के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर सरगी खाना चाहिए। करवा चौथ के व्रत में देर तक ना सोए साथ ही दिन के समय भी सोना अच्छा नहीं माना जाता है व्रत का दिन भजन कीर्तन करने और भगवान शिव पार्वती के स्मरण में व्यतीत करें। इस व्रत में सरगी का विशेष महत्व है और देर तक सोने से सरगी खाने का समय निकल सकता है।

  • सुहाग की वस्तु...

करवा चौथ में सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार अवश्य करती हैं ध्यान रहे कि इस दिन सुहाग की कोई वस्तु पहनते समय टूट जाए तो उसे कूड़ेदान में न फैंके इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर देना चाहिए साथ ही इस दिन किसी से उधार लेकर मांग में सिंदूर नहीं लगाना चाहिए और ना ही अपना सिंदूर और श्रृंगार का सामान किसी दूसरी महिला को देना चाहिए।

  • सफेद चीजों का दान वर्जित...

करवा चौथ सुहाग का पर्व होता है इस व्रत में सुहाग से जुड़ी वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है ऐसे में इस दिन सफेद रंग की चीज जैसे दूध,दही,चावल,सफेद मिठाई या सफ़ेद वस्त्र का दान करने की भूल कभी ना करें।

  • सिलाई कढ़ाई...

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रती महिलाओं को इस दिन किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए,इस दिन सिलाई कढ़ाई जिसमें कैची का उपयोग होता हो वह गलती से भी ना करें ऐसा करना अपशगुन माना जाता है।

  • विवाद नहीं करना चाहिए...

करवा चौथ व्रत का फल तभी प्राप्त होता है जब व्रति महिला का पूरा ध्यान ईश्वर की भक्ति में हो. इस दिन किसी भी व्यक्ति के लिए मुंह से अपशब्द नहीं निकालना चाहिए,विवाद से दूरी बनाए रखें ,खासकर पति से वाद-विवाद नहीं करें यह बात पति पर भी लागू होती है

Post a Comment

0 Comments