Dipawali 2022- इस दीपावली पर बनेगा शुभ संयोग, होगी इन 3 राशि वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा।

Dipawali 2022- इस दीपावली पर बनेगा शुभ संयोग, होगी इन 3 राशि वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा।


धनतेरस के 5 दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव पर्व शुरू होने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक अमावस्या तिथि पर दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है।दीपावली त्यौहार का पर्व सुख-समृद्धि और संपदा का प्रतीक होता है। इस बार दीपावली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी और दीपावली पर ऐसा शुभ योग  बनने जा रहा है  जिसके कारण कुछ राशियों के लोगों के  भाग्योदय होने के अच्छे संकेत हैं। इस वर्ष इन राशि के जातकों के लिए दीपावली धन-दौलत और समृद्धि प्रदान करने वाली होगी। दिवाली के दिन अभिजीत मुहूर्त और वैधृति योग का शुभ संयोग बनेगा ज्योतिष शास्त्र में संयोग का विशेष महत्व होता है। सभी 12 राशियों में से 3 राशियां ऐसी होंगी जिस पर इस शुभ संयोग का ज्यादा प्रभाव देखने मिलेगा इन तीन राशियों के लोगों पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी।
आइए जानते हैं कौन सी है वह 3 राशियां
मकर राशि
इस राशि के जातकों के लिए दीपावली पर बना अभिजीत मुहूर्त और वैधृति योग किसी तरह के वरदान से कम नहीं है नौकरी में प्रमोशन और आय में बढ़ोतरी के अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं इस राशि के लोग जो कारोबार में हैं उनके लिए साल भर अच्छा मुनाफा होगा वहीं जिन जातकों की आर्थिक स्थिति कुछ महीनों से ठीक नहीं चल रही है अब उनके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे प्यार और रोमांस में आपको अच्छे पलों की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपका मन बहुत ज्यादा प्रसन्न रहेगा क्योंकि इस रकम का इंतजार आपको वर्षों से था धन लाभ के नए-नए साधन प्राप्त होंगे साझेदारी के लिए समय अच्छा होगा।
सिंह राशि
दीपावली पर बना अभिजीत मुहूर्त और वैधृति योग सिंह राशि के लोगों को अच्छा फल देगा नौकरियों में अच्छी ग्रोथ की संभावना है आपको कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है जिसको आप अच्छी तरह से निभाएंगे शुक्र और शनि ग्रह की विशेष कृपा आप के ऊपर रहने वाली है निवेश से भविष्य में अच्छी पूंजी को एकत्रित करने में कामयाब रहेंगे भाग्य के साथ मिलने से कोई बड़ा सौदा भी कम कीमत में मिल सकता है।।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए इस बार की दीपावली बहुत ही शुभ और कल्याणकारी रहने वाली है इस राशि के जातकों के लिए अभिजीत मुहूर्त और वैधृति कार्य बहुत ही सुख देने वाला होगा भाग्य का साथ मिलने के कारण हर एक  कार्य में अच्छी सफलता और धन लाभ होने की संभावना है आप पिछले कई महीनों से कोई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हो वह सौदा दीपावली के बाद पूरा होगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अच्छी हो जाएगी व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा और बिजनेस को विस्तार देने में कामयाब होंगे।।।

Post a Comment

0 Comments