Diwali 2022:इन घरों में कभी भी नहीं ठहरती है मां लक्ष्मी...❌

इन घरों में कभी भी नहीं ठहरती है मां लक्ष्मी...
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मां लक्ष्मी शरद पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा की तिथि पर धरती पर आती हैं और वहां रहने वाले सभी भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं दिवाली की रात माँ लक्ष्मी घर घर जाती हैं लेकिन वह उन घरों में कभी नहीं ठहरती जहां पर इस तरह काम होते हैं 
माता लक्ष्मी ऐसे घरों में कभी वास नहीं करती हैं...
•जहां गंदगी और सामान बिखरा हुआ रहता हो
•जहां प्रतिदिन पूजा पाठ ना होता हो
•जहां स्त्रियों का अनादर होता हो
•जहां वास्तु दोष हो

इन घरों में सदैव माता लक्ष्मी करती हैं निवास...
•जहां साफ-सफाई सदैव रहती हो
•जहां महिलाओं का सम्मान होता हो
•जहां प्रतिदिन पूजा पाठ होता हो
•जहां भगवान विष्णु श्रीयंत्र और श्री सूक्त का पाठ होता हो

महालक्ष्मी के हैं यह प्रिय भोग...
आज दिवाली की शाम को मां लक्ष्मी और भगवान गणपति की पूजा विधि विधान के साथ ही जाएगी लक्ष्मी जी के प्रसन्न होने पर व्यक्ति समृद्धिशाली, धनी और संपन्न हो जाता है आज दिवाली की शाम को प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान भोग में इन चीजों को जरूर अर्पित करें...
मखाना 
सिंघाड़ा 
बताशा 
खीर 
गन्ना 
हलवा 
अनार 
पान 
केसर 
सफेद पीली मिठाई

दिवाली पूजन से माँ लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न...
दिवाली की शाम को मां लक्ष्मी की पूजा में इन चीजों को जरूर करें शामिल।
कमल का फूल
गोमती चक्र धनिया के दाने 
शंख 
कच्चा सिंघाड़ा 
मोती 
कमलगट्टे की माला

दिवाली पर पूजा के दौरान इन मंत्रों का जरूर करना चाहिए जाप...
हिंदू धर्म में किसी पूजा पाठ व्रत और त्योहार में भगवान को प्रसन्न करने के लिए विधि विधान के साथ उनकी पूजा करना जरूरी होता है हर एक देवी देवता को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का जाप करना होता है नहीं तो पूजा अधूरी मानी जाती है दिवाली पर महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का जाप जरूर करें।
लक्ष्मी पूजन मंत्र
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मी भयो नमः।।
ॐ श्रीं श्रीयै नमः।
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मी भ्यो नमः।।
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद ॐ श्रीं ह्रींं श्रीं महालक्ष्मयै नमः।।
क्या है दिवाली पर झाड़ू का महत्व?
दीपावली सुंदरता साफ सफाई और महालक्ष्मी की  विशेष पूजा अर्चना का त्यौहार होता है दिवाली पर घर में स्वच्छता और घी के दिए जलाने पर सभी तरह के नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं साफ-सुथरे घर में मां लक्ष्मी का अवश्य निवास होता है यही कारण है कि दिवाली वाले त्योहारों पर हम अपने घरों की विशेष सफाई करते हैं जिससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन हो वास्तुशास्त्र में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है इसलिए यदि झाड़ू को ठीक ढंग से ना रखा जाए तो इसका दुष्प्रभाव हमारे जीवन पर अवश्य पड़ता है।

दिवाली के उपाय...
धनतेरस से लेकर भाईदूज तक शुद्ध देसी घी का दीपक सुबह शाम घर में पूजा स्थल और तुलसी जी के पास अवश्य जलाना चाहिए दिवाली की रात को पूजन के उपरांत रात भर लक्ष्मी गणेश के आगे घी, तिल या सरसों के तेल का दीपक जलाए रखना चाहिए।

दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
दीपावली पर सभी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पूजा अर्चना करते हैं और अपने घरों को विशेष रूप से साफ करके सजाते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा पूरे साल बनी रहे इसके लिए दिवाली के दिन कुछ खास उपाय किए जाते हैं जैसे...
दीपावली की रात को 5 सुपारी 5 हल्दी के गांठ 5 पीली कौड़ीएवं 5 गोमती चक्र को लेकर उनको लाल कपड़े में बांधकर घर में या व्यापार स्थल  की चौखट पर बांधने से आर्थिक समस्याएं दूर होने लगती हैं.

Disclaimer: यह समस्त जानकारी सामान्य जानकारियों एवं ऐतिहासिक मान्यताओं पर आधारित है www.anshblog.com किसी प्रकार से इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Post a Comment

1 Comments